





VIDEO GALLERY
NEWS & EVENTS
Programmes
ज्ञान गंगा कल्याण संघ (कार्य)
रचनात्मक एवं स्वंयसेवी संगठन है ज्ञान गंगा कल्याण संघ समाज के दलित, शोषित, गरीब, पिछड़े, महिला-बच्चे, दुर्बल वर्ग के उत्थान के लिए उनको जागरूक और संगठित कर विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास करेगा।रचनात्मक लोगों की पहचान कर स्थानीय नेतृत्व का निर्माण, जन संगठन, लोक भागीदारी द्वारा समाज में परिवर्तन लाने का कार्य करेगा।
ज्ञान गंगा कल्याण संघ (पंजीकरण)
वैधानिकता, पारदर्शिता एवं नियंत्रण हेतु ज्ञान गंगा कल्याण संघ (जी॰जी॰के॰एस॰) का कार्य क्षेत्र सम्पूण भारत एवं विश्व के अन्य देश होगे। ज्ञान गंगा कल्याण संघ (जी॰जी॰के॰एस॰) का पंजीकरण सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 धारा (21) के तहत सोसायटी का पंजीकरण 21, जून 2013 को दिल्ली से कराया गया।
ज्ञान गंगा कल्याण संघ (कार्यप्रणाली)
स्वैच्छिक संगठनों की कार्यप्रणाली उसके कार्यो एवं उद्देश्य पर आधारित होती है। इनका कार्य प्रबन्धकारिणी के अध्यक्ष, महामंत्री, द्वारा संचालित किया जाता है। कार्य की प्राकृति दो प्रकार की होती है- अ. प्रोजेक्ट आधारित ब. उद्देष्य आधारित प्रोजेक्ट आधारित:
ज्ञान गंगा कल्याण संघ ( स्वंयसेवी संगठन )
ज्ञान गंगा कल्याण संघ (संगठन भूमिका )
भूमिका
स्वंयसेवी सगंठन का आधार शासन से मजबूत इसलिए माना जाता है क्योंकि इसका आधार जमीनी स्थर पर कार्य व जनभागीदारी होता है। आज का समय स्वैच्छिक संगठनों के लिए अत्यन्त सकारात्मक है क्योंकि जनता इससे सीधी जुड़ी होती है व उनके कल्याण व जन कल्याण के लिए अत्यधिक प्रभावित होती है। संगठन इसके लिए जनभागीदारी से आन्दोलन तक करने में सक्षम होते है। ज्ञान गंगा कल्याण संघ ने संगठन, संघर्ष, और संरचना जैसे तीन सूत्र हाथ में लेकर काम करने का निश्चय किया है। ज्ञान गंगा कल्याण संघ संरचना के क्षेत्र में संगठित करने का कार्य कर रहा है। देश में रचनात्मक कार्य करने वाले व्यक्तियों-संगठनों का लम्बा इतिहास रहा है। ज्ञान गंगा कल्याण संघ स्थानीय एवं सामाजिक समस्याओं के निदान करने वाले स्थानीय नेतृत्व-संगठनों की सहायता के लिए सदेव कार्य करेगा। इसी दृष्टि से ऐसे स्वंयसेवी संगठनों के मैदानी प्रबन्धन में कसावट व पारदर्शिता हेतु समय-समय पर मार्गदर्शन देकर उनके प्रबन्धन को कुशल बनाने का कार्य करेगा। इससे ऐसे कार्य करने वाले व्यक्तियों संगठनों को जोड़ने से राष्ट्र, समाज को भी सकारात्मक परिणाम मिलेगे।
संगठन
-
सम्पूर्ण देश व विश्व के अन्य देशो में सभी राज्यों में जिला स्तर एवं नगर स्तर तकज्ञान गंगा कल्याण संघ की स्थापना करना।
-
समान विचारधारा वाले स्वैच्छिक संगठनों की पहचान करना और उनसे संम्बन्ध को बढ़ावा देना। समान उद्देश्य के लिए उनको प्रेरित करना एवं मार्गदर्शन देना व मार्गदर्शन लेना। तथा उनकी सहायता करना व सहायता लेना और दनको सृदुढ़ करना।
-
जनता की सभी तरह की परेशानीयों को दूर कर सेवाभाव की अवधारना को बढ़ावा देना।
-
नीतिगत मामलों पर और जनता से जुड़े मामलों पर सभी को एक जुट कर आवाज उठाना।
-
स्थानीय समस्याओं की पहचान कर जनता को संगठित कर उनके निराकरण की पहल करना।
-
गाँव, पंचायत, शहरों, जिलों में होने वाले विकास कार्यो में इन स्वंयसेवी संगठन की भागीदारी सुनिश्चित करना।




PHOTO GALLERY
it is a creative self help organization.The organization works for the upliftment of Dalit, exploited, poor, backward, farmers, weaker sections, women and children for society.